कोलकाता : मो शमी के खिलाफ चलेगा दहेज प्रताड़ना व यौन शोषण का मुकदमा

Updated at : 15 Mar 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : मो शमी के खिलाफ चलेगा दहेज प्रताड़ना व यौन शोषण का मुकदमा

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ पत्नी हसीन जहां की ओर से दायर मारपीट, दुष्कर्म व धमकी के मामले जांच के बाद कोलकाता पुलिस ने चार्जशीट अदालत में पेश की है. भारतीय टीम के पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद हसीन जहां ने आरोप लगाये थे. […]

विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ पत्नी हसीन जहां की ओर से दायर मारपीट, दुष्कर्म व धमकी के मामले जांच के बाद कोलकाता पुलिस ने चार्जशीट अदालत में पेश की है. भारतीय टीम के पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद हसीन जहां ने आरोप लगाये थे.
फेसबुक अकाउंट पर शमी के कई महिलाओं संग कथित फेसबुक चैट को भी सार्वजनिक कर दिया था. इस मामले की जांच करते हुए शमी के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में चार्जशीट पेश की. चार्जशीट में शमी के खिलाफ आइपीसी की धारा 498ए(दहेज प्रताड़ना) और 354ए (यौन शोषण) की धारा का प्रयोग कर उन्हें आरोपी बताया गया है.
हालांकि इससे पहले शमी के खिलाफ गुजारा भत्ता मुकदमा हसीन जहां हार गयी थी. शमी से उन्होंने पारिवारिक गुजारा भत्ते के लिए हर महीने 10 लाख रुपये की मांग की थी, इसमें परिवार खर्च के लिए 7 लाख और बेटी की पढ़ाई व उसके भविष्य के लिए तीन लाख रुपए शामिल थे. जिसे अलीपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है, न्यायाधीश नेहा शर्मा ने शमी को उनकी बेटी के लिए 80 हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola