ePaper

धौनी और रोहित ने कोहली को रोका था ऐसा करने से, जीत के बाद कप्‍तान ने किया बड़ा खुलासा

Updated at : 05 Mar 2019 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी और रोहित ने कोहली को रोका था ऐसा करने से, जीत के बाद कप्‍तान ने किया बड़ा खुलासा

नागपुर : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को यहां कहा कि वह 46वें ओवर में विजय शंकर को गेंद सौंपना चाहते थे, लेकिन पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी और उपकप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. मैन ऑफ द मैच […]

विज्ञापन

नागपुर : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को यहां कहा कि वह 46वें ओवर में विजय शंकर को गेंद सौंपना चाहते थे, लेकिन पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी और उपकप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.

मैन ऑफ द मैच कोहली ने 120 गेंद में 116 रन की पारी खेली, जबकि जसप्रीत और शंकर ने डेथ ओवरों में शानदर गेंदबाजी की जिससे भारत ने यह मैच आठ रन से जीता. शंकर ने न सिर्फ अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो विकेट लिये. कोहली ने मैच के बाद कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 46वां ओवर शंकर को देने के बारे में सोच रहा था, लेकिन धौनी और रोहित ने मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी जारी रखने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें…

#INDvsAUS : विदर्भ में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने लगाया जीत का चौका, सीरीज में 2-0 की बढ़त

उनका सोचना था कि अगर हम कुछ विकेट निकाल लेते है तो मैच में बने रहेंगे और ऐसा ही हुआ. शंकर ने स्टंप्स की सीध में गेंदबाजी की और यह काम आया. रोहित से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है वह टीम का उप-कप्तान है और धौनी लंबे समय से यह काम करते आ रहे है.

भारतीय कप्तान ने आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच में टीम की वापसी करने वाले बुमराह की तारीफ की. उन्होंने कहा, बुमराह चैम्पियन गेंदबाज है. एक ओवर में दो विकेट लेकर उसने मैच का रूख हमारे तरफ मोड़ दिया. ऐसे मैचों से आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है.

इसे भी पढ़ें…

#INDvsAUS : वनडे में भारत की 500वीं जीत, विराट ने ठोका 40वां शतक

विश्व कप में भी हमें ऐसे कम स्कोर वाले मैच मिल सकते है. यह पिच केदार जाधव की गेंदबाजी के लिए सटीक थी. वह आखिरी ओवर में भी गेंदबाजी करना चाहता है. एकदिवसीय क्रिकेट में 40वां शतक लगाने वाले कोहली ने कहा, यह सिर्फ संख्या है. लेकिन जब आप मैच जीतते है तो अच्छा लगता है. जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो हालात मुश्किल थे.

मेरे पास पूरी पारी में बल्लेबाजी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. मुझे टीम की गेंदबाजी से ज्यादा खुशी मिली है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने मार्कस स्टोइनिस कि तारीफ करते हुए कहा कि यह ऐसा मैच था जिसे टीम आखिर तक ले जाना चाहती थी. उन्होंने कहा, यह ऐसा मैच था जिसे हम आखिर तक ले जाना चाहते थे और उम्मीद कर रहे थे कि जीत दर्ज करे.

इसे भी पढ़ें…

धौनी को HUG करने मैदान में घुसा फैन, ‘माही’ ने जमकर दौड़ाया, देखें VIDEO

मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली. मैच में पूरे दिन उतार-चढ़ाव होता रहा. मैच का लय एक समय हमारे पक्ष में था, लेकिन हमने इसे खो दिया. फिंच ने टीम को मैच में बनाये रखने का श्रेय स्टोइनिस को देते हुए कहा, अगर वह पहले ही बड़े शाट लगाने के चक्कर में आउट हो जाते तो हम लक्ष्य के इतने करीब नहीं पहुंचते.

हमारे खिलाड़ियों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन हम उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके जैसा उन्होंने (कोहली) ने किया. विराट (कोहली) की पारी ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया. अगर हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने 80-100 की पारी खेली होती तो हम जीत सकते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola