युवराज सिंह ने की धमाकेदार वापसी, IPL शुरू होने से पहले जड़ दिया अजीबोगरीब छक्का, देखें VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2019 5:44 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे युवराज सिंह ने आईपीएल 12 शुरू होने से पहले अपना इरादा साफ कर दिया है कि वो इस बार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने एक मैच के दौरान ऐसी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है जिसे देखकर ऐसा कहा जा रहा […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे युवराज सिंह ने आईपीएल 12 शुरू होने से पहले अपना इरादा साफ कर दिया है कि वो इस बार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.
उन्होंने एक मैच के दौरान ऐसी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है जिसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है. दरअसल इंडिया-मालदीव फ्रेंडशिप मैच के दौरान युवराज सिंह ने एक ऐसा छक्का जमाया, जिसे देखकर गेंदबाज ही नहीं पूरी विपक्षी टीम हैरान रह गयी.
हालांकि एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए युवराज सिंह ने 6 गेंदों में केवल 17 रन ही बना पाये, लेकिन उन्होंने उस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि सब युवी के कायल हो गये.खेल के 9वें ओवर में युवराज सिंह गेंद फेंकने के पहले ही घुटनों के बल बैठ गये और रिवर्स शॉट खेलने के लिए तैयार हो गये. ऐसे में गेंदबाज भी पहले से ही सतर्क हो गया कि युवी रिवर्स शॉट खेलने की फिराक में हैं.
https://www.instagram.com/p/Bt7mn49n9oa/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
लेकिन गेंदबाज ने गेंद सीधे युवराज के बल्ले पर डाल दिया और युवी ने एक शानदार छक्का जड़ दिया.युवराज का यह छक्का इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. युवी के चाहने वाले इस बात से भी खुश हैं कि उनके चहेते बल्लेबाज का फॉर्म वापस लौट आया है. मालूम हो युवी आईपीएल में इस बार मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










