आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी, मंधाना नंबर दो पर

Updated at : 12 Feb 2019 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी, मंधाना नंबर दो पर

दुबई : भारतीय महिला बल्लेबाज जेमिमा रौद्रिगेज और स्मृति मंधाना चार पायदान चढ़कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर पहुंच गई. भारत को तीन मैचों की शृंखला में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया. रौद्रिगेज ने तीन मैचों की शृंखला में 132 रन बनाये जबकि मंधाना ने 180 रन जोड़े और उसे […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय महिला बल्लेबाज जेमिमा रौद्रिगेज और स्मृति मंधाना चार पायदान चढ़कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर पहुंच गई. भारत को तीन मैचों की शृंखला में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया.

रौद्रिगेज ने तीन मैचों की शृंखला में 132 रन बनाये जबकि मंधाना ने 180 रन जोड़े और उसे चार पायदान का फायदा मिला. गेंदबाजों में स्पिनर राधा यादव 18 पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गई. दीप्ति शर्मा पांच पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गई है.

इस भी पढ़ें…

ईरानी कप : उमेश के बिना उतरेगा विदर्भ, रहाणे की निगाह बड़े स्कोर पर

न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन 11वें से आठवें स्थान पर पहुंच गई. कप्तान एमी सैटर्थवेट 23वें से 17वें स्थान पर आ गई. हरफनमौलाओं में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन शीर्ष पर हैं.

इस भी पढ़ें…

WATCH : क्रिकेट के मैदान पर एक और हादसा : अशोक डिंडा के सिर पर लगी गेंद, मैदान पर गिरे

बल्लेबाजों में पाकिस्तानी कप्तान बिसमाह मारुफ तीन पायदान चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गई. वनडे प्रारूप में शीर्ष पर काबिज सना मीर छह पायदान चढ़कर 28वें स्थान पर है. टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया. ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर और भारत पांचवें स्थान पर है.

इस भी पढ़ें…

आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे कुलदीप यादव

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज पर हॉकी स्टिक, लोहे की छड़ से हमला, अस्‍पताल में भर्ती

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola