तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारे जाने से बड़ा हैरान था : शंकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2019 10:23 PM
हैमिल्टन : भारत के आल राउंडर वजय शंकर ने रविवार को कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारा जाना उनके लिये हैरानी भरा था और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के पहले दौरे के बाद वह काफी सुधरे क्रिकेटर के तौर पर स्वदेश लौटेंगे. शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से […]
हैमिल्टन : भारत के आल राउंडर वजय शंकर ने रविवार को कहा कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारा जाना उनके लिये हैरानी भरा था और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के पहले दौरे के बाद वह काफी सुधरे क्रिकेटर के तौर पर स्वदेश लौटेंगे.
शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से दो में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की. उन्होंने अंतिम मैच में 28 गेंद में 43 और शृंखला के पहले मैच में 23 रन बनाये. उन्होंने वनडे में पदार्पण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ वह पांच वनडे में से तीन में और सभी टी20 मैचों में खेले थे.
28 साल के खिलाड़ी ने हालांकि विश्व कप स्थान के लिये दावेदारी बनाने के लिये मजबूत प्रदर्शन भले ही नहीं किया हो, लेकिन उन्होंने अपनी हरफनमौला काबिलियत से प्रभावित किया. शंकर ने कहा कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलना पसंद करेंगे. उन्होंने तीसरे टी20 में चार रन की हार के बाद कहा, यह मेरे लिये बहुत हैरानी की बात थी, जब उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये कहा, यह बड़ी चीज है.
इसे भी पढ़ें…
जीत के करीब पहुंचकर हारना निराशाजनक : रोहित शर्मा
मैं इस स्थिति में खेलने के लिये तैयार था. अगर आप भारत जैसी टीम के लिये खेल रहे हो तो आपको हर चीज के लिये तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों शृंखलाओं से मैंने काफी कुछ सीखा.
मैंने भले ही ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो, लेकिन मैंने विभिन्न हालात में गेंदबाजी करना सीखा. बल्लेबाजी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धौनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को देखने से मैंने काफी कुछ सीखा.
इसे भी पढ़ें…
भारत का न्यूजीलैंड में पहली बार टी20 सीरीज जीतने का सपना टूटा, आखिरी मैच 4 रन से हारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










