ePaper

टीम इंडिया को कुंबले की सलाह, दो नियमित स्पिनरों के साथ करो न्यूजीलैंड पर हमला

Updated at : 07 Feb 2019 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया को कुंबले की सलाह, दो नियमित स्पिनरों के साथ करो न्यूजीलैंड पर हमला

मुंबई : भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी20 शृंखला के बचे हुए दो मैचों में भारत को दो नियमित स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी आक्रमण में रखना चाहिए. न्यूजीलैंड ने शृंखला के शुरुआती मैच में भारत को 80 […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी20 शृंखला के बचे हुए दो मैचों में भारत को दो नियमित स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी आक्रमण में रखना चाहिए.

न्यूजीलैंड ने शृंखला के शुरुआती मैच में भारत को 80 रन से शिकस्त देकर 1-0 से बढ़त बना ली है. अब टीमें शुक्रवार को आकलैंड में ईडन पार्क में एक दूसरे से भिड़ेंगी. कुंबले ने कहा, भारत को अपनी मजबूती के हिसाब से गेंदबाजी करनी चाहिए जो पहले मैच के दौरान नहीं दिखायी दी.

इसेे भी पढ़ें…

रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम विदर्भ को मिलेगा तीन करोड़ रुपये का इनाम

गेंदबाजी इकाई की अगुवाई अनुभवी गेंदबाज जैसे भुवनेश्वर (कुमार) को करनी चाहिए जो स्विंग भी कर सकते हैं और पसंदीदा हालात में नयी गेंद के साथ जल्दी विकेट भी झटक सकते हैं. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन कृणाल पांड्या की अन्य अनुभवी स्पिनरों के साथ जोड़ी बना सकता है.

इसेे भी पढ़ें…

विदर्भ लगातार दूसरी बार बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल में सौराष्ट्र को हराया

उन्होंने कहा, टीम बचे हुए मैचों में कृणाल पांड्या के साथ टीम में मौजूद अन्य अनुभवी स्पिनरों के साथ जोड़ी बनाने की कोशिश कर सकती है. भारत को आगामी मैचों में दो नियमित स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ आक्रमण करना चाहिए.

इसेे भी पढ़ें…

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा उथल-पुथल, गेंदबाजी कोच ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola