...तो इस वजह से हारी भारतीय टीम, धौनी भी नहीं टाल सके भारत की हार

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 80 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बनायी. भारत को अगर सीरीज जीतना है तो उसे बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे. भारत ने बुधवार को सभी विभाग में निराश किया. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग में भारत के […]
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 80 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बनायी. भारत को अगर सीरीज जीतना है तो उसे बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे.
भारत ने बुधवार को सभी विभाग में निराश किया. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग में भारत के खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये. बल्लेबाजी में महेंद्र सिंह धौनी, धवन, शंकर और कृणाल पांड्या को छोड़कर शीर्ष बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया. आइये भारत की हार के पीछे के कारणों को जानें.
1. भारत की ओपनिंग जोड़ी ने फिर निराश किया
भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह ओपनिंग जोड़ी का खराब प्रदर्शन. न्यूजीलैंड के 219 रन के जवाब में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और रोहित शर्मा केवल 1 रन बनाकर आउट हो गये. भारत का पहला विेकेट 18 रन पर ही गिर गया था. ओपनिंग खराब होने से पूरी टीम पर अतिरिक्त दबाव बन जाता है.
2. धौनी, शंकर, पांड्या और धवन को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के लिए बल्लेबाजों ने बड़ी भूमिका निभायी. महेंद्र सिंह धौनी (39), शिखर धवन (29), विजय शंकर (27) और कृणाल पांड्या (20) ने भारत की थोड़ी बहुत लाज बचायी, लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन दिखाकर भारत की सुनिश्चित कर दी.
3. गेंदबाजों ने खुब रन लुटाये
भारत की हार के लिए गेंदबाजों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है. भारत के गेंदबाजों ने आज जमकर रन लुटाये. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में दो मेडन ओवर के साथ 47 रन देकर एक विकेट लिये.
खलील अहमद ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट चटकाये. कृणाल पांड्या ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिये. हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में सबसे अधिक 51 रन देकर दो विकेट चटकाये, जबकि चहल ने चार ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिये. खराब गेंदबाजी के कारण ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाये.
4. टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाये जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने पहले टी20 क्रिकेट मैच में बुधवार को भारत के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया.
टी20 क्रिकेट में सीफर्ट का पिछला सर्वोच्च स्कोर 14 रन था. उसे आज कोलिन मुनरो के साथ पारी का आगाज करने भेजा गया. दोनों ने सिर्फ 8.2 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को आक्रामक शुरुआत दी.
सीफर्ट ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाये. सीफर्ट ने भुवनेश्वर कुमार को मिडविकेट पर छक्का और अगली गेंद पर चौका लगाकर अपने तेवर जाहिर किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




