ePaper

कल के पांचवें वनडे में नहीं खेलेंगे चोटिल मार्टिन गुप्टिल

Updated at : 02 Feb 2019 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
कल के पांचवें वनडे में नहीं खेलेंगे चोटिल मार्टिन गुप्टिल

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यहां सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है. खबर है कि न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पायेंगे. गुप्टिल को शनिवार को अभ्यास के दौरान थ्रो करते हुए चोट लगी . न्यूजीलैंड के फिजियो विजय वल्लभ और सुरक्षा मैनेजर […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यहां सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है. खबर है कि न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पायेंगे. गुप्टिल को शनिवार को अभ्यास के दौरान थ्रो करते हुए चोट लगी .

न्यूजीलैंड के फिजियो विजय वल्लभ और सुरक्षा मैनेजर टैरी मिनिश उन्हें बाहर लेकर गए तो वह काफी दर्द में दिखे. उनकी गैर मौजूदगी में कोलिन मुनरो का खेलना तय है. भारत पांच मैचों की शृंखला में पहले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है अभी स्कोर 3-1 पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola