ePaper

न्‍यूजीलैंड को हराने के बाद कप्‍तान कोहली ने मोहम्‍मद शमी की तारीफ की, कहा, उनकी फिटनेस सर्वश्रेष्ठ

Updated at : 23 Jan 2019 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
न्‍यूजीलैंड को हराने के बाद कप्‍तान कोहली ने मोहम्‍मद शमी की तारीफ की, कहा, उनकी फिटनेस सर्वश्रेष्ठ

नेपियर : कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि चोटों से जूझने वाला यह गेंदबाज इस समय फिटनेस के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है. शमी को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 19 रन देकर तीन विकेट झटकने के लिये मैन ऑफ […]

विज्ञापन

नेपियर : कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि चोटों से जूझने वाला यह गेंदबाज इस समय फिटनेस के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है.

शमी को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 19 रन देकर तीन विकेट झटकने के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया जिससे वह 100 वनडे विकेट झटकने वाला सबसे तेज भारतीय बन गया. हालांकि ऐसा भी दौर रहा जिसमें वह पिछले साल ‘यो यो’ परीक्षण में विफल रहा और कुछ निजी मुद्दों में फंसा रहा, लेकिन शमी ने इन सब को पीछे छोड़ते हुए अपने 56वें मैच में 100 विकेट झटके.

बुधवार को उन्होंने छह ओवर गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो के विकेट चटकाये. कोहली ने मैच के बाद कहा, तेज गेंदबाजी समूह का मानना है कि वे किसी भी टीम को पस्त कर सकते हैं. उसे (शमी) को खुद की काबिलियत और अपनी फिटनेस पर भरोसा है, मैंने अपने करियर में उसे इससे ज्यादा फिट नहीं देखा. उसने टेस्ट फार्म को वनडे क्रिकेट में भी जारी रखा.

इसे भी पढ़ें…

NZvsIND : तेज धूप के कारण जब रोकना पड़ा मैच

चोटों के अलावा 27 साल के इस गेंदबाज को पिछले साल अपनी पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों का भी सामना करना पड़ा. वह पिछले साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले ‘यो यो’ फिटनेस परीक्षण में विफल हो गये थे. शमी की वापसी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई जिसमें उन्होंने टेस्ट शृंखला के दौरान 16 विकेट चटकाये.

कोहली ने यहां बुधवार को भारत को मिली आठ विकेट की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह टीम के आल राउंड प्रयास से खुश थे. उन्होंने कहा, पिछले कुछ मैचों में यह हमारे संतुलित प्रदर्शन में से एक था. जब मैंने टॉस गंवाया तो मुझे लगा कि स्कोर 300 रन से ज्यादा जायेगा, लेकिन इस विकेट पर 150 के करीब रन शानदार रहे.

इसे भी पढ़ें…

NZvsIND रिकॉर्ड: शमी सबसे कम वनडे में 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

भारत के लिये कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट झटके जबकि युजवेंद्र चहल और केदार जाधव ने मिलकर तीन विकेट प्राप्त किये. कोहली ने कहा, पारी के दूसरे हाफ में पिच धीमी हो गयी थी लेकिन पहले हाफ में स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की.

कप्तान ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी तारीफ की जिन्होंने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 75 रन बनाये. वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम का यह सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था.

इसे भी पढ़ें…

#NZvsIND: पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह धोया, 8 विकेट से जीती कोहली सेना

उन्होंने कहा, यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था. हमने भारत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की थी, लेकिन वे बहुत ही बेहतरीन थे. सभी भारतीय गेंदबाजों ने योगदान दिया, लेकिन हमें बेहतर होने की जरूतर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola