NZvsIND : तेज धूप के कारण जब रोकना पड़ा मैच

Updated at : 23 Jan 2019 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
NZvsIND : तेज धूप के कारण जब रोकना पड़ा मैच

नेपियर : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम बुधवार यानी आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज खेलने मैदान पर उतरी. पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत को 158 रन का लक्ष्‍य दिया. लक्ष्‍य का पीछा करने […]

विज्ञापन

नेपियर : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम बुधवार यानी आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज खेलने मैदान पर उतरी. पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत को 158 रन का लक्ष्‍य दिया. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों को सूरज की रोशनी के कारण परेशानी हुई.

जी हां , यह सुनने में अजीब लगता है लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां बुधवार को मैकलीन पार्क में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान डिनर के बाद सूरज के कारण खेल रोकना पड़ा. सूरज की तेज रोशनी सीधी बल्लेबाजों की आंखों पर पड़ रही थी जिसके कारण उनके लिए गेंद देख पाना मुश्किल हो गया था. इसके कारण खेल रोकना पड़ा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ.

मैदानी अंपायर शान जार्ज ने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल रोकने का फैसला किया गया. अंपायर ने कहा, ‘‘डूबते हुए सूरज की रोशनी खिलाड़ियों की आंखों पर पड़ रही थी और हमें उनकी और अंपायरों की सुरक्षा के बारे में सोचना था. खिलाड़ियों को भी इसकी जानकारी थी.”

अतीत में सूरज के कारण यहां घरेलू प्रतियोगिताओं के दौरान भी खेल रोका गया है. कथित तौर पर इंग्लैंड के कुछ मैदानों पर भी ऐसा हुआ है लेकिन इनमें से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रोस टेलर ने कहा, ‘‘हमने श्रृंखला से पहले इस पर बात की थी। यह कुछ अलग चीज है.” सामान्यत: इस तरह की स्थिति से बचने के लिए क्रिकेट पिचों को उत्तर-दक्षिण दिशा में बनाया जाता है लेकिन मैकलीन पार्क की पिच पूर्व-पश्चिम की ओर है.

नेपियर के मेयर बिल डाल्टन ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘हम इस समस्या से निपटने का तरीका ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं.” जब खेल रोका गया जब भारत ने न्यूजीलैंड के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बना लिए थे. शिखर धवन 29 जबकि विराट कोहली दो रन बनाकर खेल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola