ePaper

घंटो बल्लेबाजी कर सकते हैं पुजारा, पर डांस नहीं....

Updated at : 07 Jan 2019 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
घंटो बल्लेबाजी कर सकते हैं पुजारा, पर डांस नहीं....

सिडनी : चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शृंखला में भारत की जीत में बल्ले से जलवा दिखाया और ‘मैन आफ द सीरीज’ रहे, पर जब टीम के साथी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिये डांस करने लगे तो वह ‘हाथ-पैर’ नहीं हिला सके जिससे पता चलता है कि वो कितने सीधे साधे खिलाड़ी हैं. […]

विज्ञापन

सिडनी : चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शृंखला में भारत की जीत में बल्ले से जलवा दिखाया और ‘मैन आफ द सीरीज’ रहे, पर जब टीम के साथी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिये डांस करने लगे तो वह ‘हाथ-पैर’ नहीं हिला सके जिससे पता चलता है कि वो कितने सीधे साधे खिलाड़ी हैं.

कप्तान विराट कोहली ने भी सोमवार को उनकी सरलता का जिक्र किया. चौथे और अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन जब भारत ने शृंखला 2-1 से जीती तो टीम के सभी खिलाड़ी अचानक नाचने लगे, पर पुजारा ऐसा नहीं कर पाये जिससे अन्य साथी उनका हाथ पकड़कर डांस कराने लगे, इससे कोहली ने इसे ‘पुजारा डांस’ करार कर दिया.

इसे भी पढ़ें…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर बधाई

भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट शृंखला में जीत के नायक पुजारा ने शृंखला में 521 रन बनाये और मैन ऑफ द सीरीज रहे लेकिन जब नाचने की बारी आयी तो वह पूरी तरह विफल रहे. कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में इस डांस के बारे में पूछे जाने के बाद मुस्कुराते हुए कहा, भारतीय टीम ने ‘पुजारा डांस’ किया था क्योंकि जब वह चलते हैं तो अपना हाथ नहीं हिलाते हैं.

इसे भी पढ़ें…

विराट के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर रचा इतिहास

भारतीय कप्तान ने कहा, यह डांस पुजारा के चलने के तरीके से प्रेरित था जिसे ऋषभ पंत ने शुरू किया और हम भी इस डांस में शामिल हो गये. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता वह क्या करना चाहते थे. यह मुझे अच्छा लगा जो काफी आसान था, लेकिन पुजारा इतना भी नहीं कर सके. आप देख सकते हो कि वो कितने सीधे-साधे हैं.

इसे भी पढ़ें…

आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर भावुक हुए विराट कोहली, कहा यह जीत मेरे लिए बहुत ही खास

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने शृंखला में जीत के बाद डांस में टीम का नेतृत्व किया. पुजारा के लिए यह शृंखला काफी यादगार रही, क्योंकि चार साल पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष किया था और इसी सत्र में इंग्लैंड दौर पर उन्हें अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी.

इसे भी पढ़ें…

ऐतिहासिक जीत के बाद विराट को अनुष्का ने ग्राउंड पर कुछ यूं दी बधाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola