ePaper

स्मिथ को बड़ी राहत, बांग्लादेश ने टी20 टूर्नामेंट में लगा प्रतिबंध हटाया

Updated at : 27 Dec 2018 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्मिथ को बड़ी राहत, बांग्लादेश ने टी20 टूर्नामेंट में लगा प्रतिबंध हटाया

ढाका : बांग्लादेशी क्रिकेट अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया. गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ अब पांच जनवरी से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियंस के लिये […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेशी क्रिकेट अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया. गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ अब पांच जनवरी से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियंस के लिये खेल सकते हैं.

उन्होंने टीम के साथ करार कर लिया है और जनवरी के बीच में बीपीएल के दूसरे सत्र में टीम से जुड़ेंगे. वह पाकिस्तान के शोएब मलिक की जगह खेल रहे हैं. बीसीबी प्रवक्ता जलाल युनूस ने कहा, हम पहले उन्हें अनुमति नहीं दे सके क्योंकि दूसरी फ्रेंचाइजी ने आपत्ति जताई थी. हमें आज चार फ्रेंचाइजी ने ईमेल भेजकर कहा कि उन्होंने आपत्ति वापिस ले ली है .

इसे भी पढ़ें…

गेंद से छेड़छाड़ मामले में बैनक्राफ्ट और स्मिथ की टिप्‍प्‍णी से हैरान हैं पोंटिंग

स्मिथ का बॉल टेंपरिंग मामले में सबसे बड़ा खुलासा, कहा…

मेरे पास टॉप टेंपरिंग रोकने का था मौका : स्मिथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola