बीवी अनुष्का की मूवी ‘ZERO’ देखने सिनेमा हॉल पहुंचे विराट कोहली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेलबॉर्न : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आस्ट्रेलिया दौरे पर है और 26 तारीख को टीम आस्ट्रेलिया के साथ तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाली है. इससे पहले कल कप्तान विराट कोहली यहां अपनी पत्नी की नयी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ देखने पहुंचे. फिल्म शुक्रवार 21 तारीख को रिलीज हुई है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने […]
विज्ञापन
मेलबॉर्न : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आस्ट्रेलिया दौरे पर है और 26 तारीख को टीम आस्ट्रेलिया के साथ तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाली है. इससे पहले कल कप्तान विराट कोहली यहां अपनी पत्नी की नयी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ देखने पहुंचे. फिल्म शुक्रवार 21 तारीख को रिलीज हुई है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के अपोजिट एक साइंटिस्ट का किरदार निभाया है.
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का की एक्टिंग के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और जब भी अनुष्का की कोई फिल्म आती है, वे उसे देखने सिनेमा हॉल तक जाते हैं. हालांकि अभी वे हिंदुस्तान में नहीं हैं लेकिन उन्होंने मेलबॉर्न में ‘जीरो’ मूवी देखी.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने काफी दिनों तक डेट करने के बाद शादी की और हमेशा एक दूसरे का साथ देते दिखते हैं. अनुष्का जहां ग्राउंड में आकर विराट का हौसला बढ़ाती हैं, वहीं विराट उनकी मूवी देखकर फीडबैक देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










