आखिरी दो टेस्‍ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा, पृथ्‍वी शॉ बाहर, मयंक लेंगे जगह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2018 10:16 PM

विज्ञापन

पर्थ : चोटिल सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट शृंखला से बाहर हो गये है जिनकी जगह बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल टीम में शामिल किया है. पिछले महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान 19 साल के साव के टखने में चोट लग गई थी […]

विज्ञापन

पर्थ : चोटिल सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट शृंखला से बाहर हो गये है जिनकी जगह बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल टीम में शामिल किया है.

पिछले महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान 19 साल के साव के टखने में चोट लग गई थी जिसके कारण वह पहले दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाये. उन्होंने इस अभ्यास मैच में 66 रन बनाये थे.बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया , अखिल भारतीय चयन समिति ने साव की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है. शृंखला के दोनों मैचों में लोकेश राहुल पूरी तरह फ्लाप रहे जिससे कर्नाटक के 27 साल के अग्रवाल को टेस्ट में पदार्पण का मौका मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें…

#INDvsAUS : पर्थ टेस्‍ट में कंगारुओं ने की वापसी, पांच विकेट गिरने से मुश्किल में टीम इंडिया

राहुल ने एडीलेड टेस्ट में दो और 44 रन की पारी खेली जबकि पर्थ में वह पहली पारी में दो रन ही बना पाये जबकि दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके. अग्रवाल ने 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले है. उन्होंने अपना आखिरी मैच रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेला. इस मैच में उन्होंने 25 और 53 रन की पारी खेली.

इसे भी पढ़ें…

कोहली और पेन मैदान में भिड़े, अंपायर ने दी चेतावनी

चयनकर्ताओं ने शृंखला के मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले क्रमश: तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए हरफनमौला हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया है. मेलबर्न में तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा.

* तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पार्थिव पटेल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola