ePaper

जोनाथन लुईस बने श्रीलंका के नये बल्लेबाजी कोच

Updated at : 13 Dec 2018 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
जोनाथन लुईस बने श्रीलंका के नये बल्लेबाजी कोच

कोलंबो : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन लुईस को श्रीलंका का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. उन्हें श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रिक्सन को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद लुईस की नियुक्ती की […]

विज्ञापन

कोलंबो : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन लुईस को श्रीलंका का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. उन्हें श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रिक्सन को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद लुईस की नियुक्ती की घोषणा की गई. श्रीलंका क्रिकेट की पेशकश स्वीकार करने से पहले 43 साल के लुईस डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के मुख्य कोच थे. लुईस ने इंग्लैंड की ओर से 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.

इसे भी पढ़ें…

श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हमले में शामिल आतंकी मारे गए

उन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट 2006 में श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 27 रन बनाए. लुईस इसी महीने श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे के लिए 64 साल के रिक्सन के साथ जुड़ेंगे. न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंका को दो टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है.

इसे भी पढ़ें…

श्रीलंका क्रिकेट की दुर्दशा पर भड़के रणतुंगा, समीक्षा बैठक से बनायी दूरी

श्रीलंका को 24 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में भी दो टेस्ट खेलने हैं. श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डिसिल्वा ने कहा कि लुईस और रिक्सन जुलाई 2019 में खत्म होने वाले विश्व कप तक राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola