ePaper

न्यूजीलैंड ने 49 साल बाद पाकिस्तान से विदेशी सरजमीं पर जीती शृंखला

Updated at : 07 Dec 2018 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने 49 साल बाद पाकिस्तान से विदेशी सरजमीं पर जीती शृंखला

अबुधाबी : अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विल सोमरविले ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिये जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को 123 रन से करारी शिकस्त देकर अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 49 साल में स्वदेश से बाहर पहली शृंखला जीती. आॅफ स्पिनर सोमरविले ने 52 […]

विज्ञापन

अबुधाबी : अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विल सोमरविले ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिये जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को 123 रन से करारी शिकस्त देकर अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 49 साल में स्वदेश से बाहर पहली शृंखला जीती.

आॅफ स्पिनर सोमरविले ने 52 रन देकर तीन और अन्य स्पिनर अजाज पटेल ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये और 280 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान को मैच के पांचवें और अंतिम दिन 56.1 ओवर में 156 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी. न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी सात विकेट पर 353 रन पर समाप्त घोषित की थी. उसकी पारी का आकर्षण कप्तान केन विलियमसन (139) और हेनरी निकोल्स (नाबाद 126) के बीच पांचवें विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी रही. न्यूजीलैंड ने इस तरह से तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीती. उसने इसी मैदान पर पहला टेस्ट मैच चार रन के करीबी अंतर से जीता था.

पाकिस्तान ने दुबई में दूसरा टेस्ट पारी और 16 रन से जीतकर वापसी की थी. न्यूजीलैंड ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ स्वदेश से बाहर पिछली शृंखला 1969 में जीती थी. तब उसने पाकिस्तान को उसकी सरजमीं पर 1-0 से हराया था. यह न्यूजीलैंड की नवंबर 2016 के बाद पिछली छह शृंखलाओं में पांचवीं जीत है. इस बीच उसने पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को अपनी धरती पर हराया. उसे केवल दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. पहली पारी में चार विकेट लेनेवाले सोमरविले ने पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बाबर आजम (51) और कप्तान सरफराज अहमद (28) के बीच 43 रन की साझेदारी तोड़ी. पटेल ने आजम की 114 गेंद की पारी का अंत किया और फिर हसन अली के रूप में आखिरी विकेट लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola