नहीं पता था कि बिन्नी इतनी अच्छी गेंदबाजी कर सकता है: रैना

मीरपुर : भारतीय कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि वह स्टुअर्ट बिन्नी के मैच विजयी प्रदर्शन से अभिभूत हैं जिन्होंने चार रन पर छह विकेट चटकाते हुए भारत को बांग्लदेश के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत दिलाई और इस दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज भी बने. […]
मीरपुर : भारतीय कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि वह स्टुअर्ट बिन्नी के मैच विजयी प्रदर्शन से अभिभूत हैं जिन्होंने चार रन पर छह विकेट चटकाते हुए भारत को बांग्लदेश के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत दिलाई और इस दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज भी बने.
भारत के 105 रन का बचाव करते हुए बांग्लादेश को 47 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की निर्णायक बढत लेने के बाद रैना ने कहा, पिच से मदद मिल रही थी लेकिन गेंदबाजों को पूरा श्रेय जाता है. मोहित (शर्मा) और बिन्नी अविश्वसनीय थे. मैंने मोहित को आइपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए काफी देखा है लेकिन मुझे नहीं पता था कि बिन्नी इस तरह की गेंदबाजी कर सकता है. इस प्रदर्शन से भारत को आगामी इंग्लैंड दौरे से पूर्व आत्मविश्वास मिलेगा.
इस शानदार गेंदबाजी से बिन्नी ने बेंगलूर के अपने साथी गेंदबाज अनिल कुंबले का रिकार्ड तोडा जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1993 में 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे. अपना तीसरा मैच खेल रहे बिन्नी का इस प्रदर्शन से काफी आत्मविश्वास बढेगा.
बिन्नी ने कहा, मुझे लगता है कि जब आप शीर्ष पर होते हो तो आप मौके का इंतजार करते हो और आप इसका अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहते हो. मुझे आज यह मौका मिला और मैंने इसका पूरा फायदा उठाया. यह मेरे लिए काफी खुशनुमा पल है.
छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम की रणनीति के बारे में पूछने पर बिन्नी ने कहा, योजना यही थी कि विकेट से मदद मिल रही है इसलिए कडी गेंदबाजी की जाए. हम बाउंड्री नहीं देकर उन पर दबाव बनाना चाहते थे. कुछ विकेट चटकाने के बाद हमने अपने उपर भरोसा करना शुरु कर दिया था. बांग्लादेश के कप्तान मुशरफिकुर रहीम ने कहा कि 58 रन पर सिमट जाना शर्मनाक है.
उन्होंने कहा, हमारे बल्लेबाजों ने जिस तरह खेला उससे पूरी दुनिया के सामने देश शर्मसार हुआ. रहीम ने कहा, तमीम इकबाल के लिए कुछ भी सही नहीं रहा लेकिन उम्मीद करता हूं कि वह फार्म में वापसी करेगा. अब भी एक मैच बचा है. उम्मीद करते हैं कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगा. तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल रही थी लेकिन अगर आप विकेट पर समय बिताओ तो 106 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था. हमारे बल्लेबाजों ने अपने कुछ शॉट का जिस तरह चयन किया वह सही नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




