Ranji Trophy : झारखंड के खिलाफ गोवा के दो विकेट पर 237 रन, चमके अमित वर्मा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2018 6:59 PM

विज्ञापन

पोरवोरिम : अमित वर्मा (नाबाद 131) के शतक और सलामी बल्लेबाज सुमिरन अमोनकर (84) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिये 204 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में बुधवार को यहां शुरुआती झटकों से उबरकर दो विकेट पर 237 रन बनाये. गोवा ने टॉस जीतकर […]

विज्ञापन

पोरवोरिम : अमित वर्मा (नाबाद 131) के शतक और सलामी बल्लेबाज सुमिरन अमोनकर (84) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिये 204 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में बुधवार को यहां शुरुआती झटकों से उबरकर दो विकेट पर 237 रन बनाये.

गोवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन जल्द ही उसका स्कोर दो विकेट पर 33 रन हो गया. इसके बाद वर्मा और अमोनकर ने मोर्चा संभाला और झारखंड को आगे कोई सफलता नहीं मिलने दी.

वर्मा ने अब तक 208 गेंदों का सामना करके 18 चौके और दो छक्के लगाये हैं. अमोनकर ने धीमी बल्लेबाजी की. वह अब तक 259 गेंदों का सामना करके 13 चौके लगा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola