Bigg Boss के घर फूट-फूटकर रोये श्रीसंत, बताया, फिक्सिंग में घिरने के बाद करने वाले थे सुसाइड

मुंबई :मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरे तेज गेंदबाज श्रीसंत इस समय Bigg Boss के घर पर हैं. जहां वो लगातार बाउंसर डाल रहे हैं और अपनी गेंदों से अपने साथियों को परेशान कर दे रहे हैं. श्रीसंत लगातार कुछ ऐसा कारनामा कर देते हैं जिससे वो बिग बॉस के घर पर हमेशा चर्चा में […]
मुंबई :मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरे तेज गेंदबाज श्रीसंत इस समय Bigg Boss के घर पर हैं. जहां वो लगातार बाउंसर डाल रहे हैं और अपनी गेंदों से अपने साथियों को परेशान कर दे रहे हैं.
श्रीसंत लगातार कुछ ऐसा कारनामा कर देते हैं जिससे वो बिग बॉस के घर पर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. श्रीसंत बिग बॉस के घर पर अब अपनी जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं का एक के बाद एक खुलासा कर रहे हैं. उन्होंने मैच फिक्सिंग विवाद और हरभजन सिंह के साथ ‘थप्पड़’ विवाद के बारे में भी बड़ा खुलासा किया है.
इसे भी पढ़ें…
Bigg Boss 12: श्रीसंत ने हरभजन सिंह के ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, VIDEO
मैच फिक्सिंग मामले के बारे में उन्होंने अपने साथियों को बताते हुए बड़ा खुलासा किया और कहा, आरोपों में घिरने के बाद वो सुसाइड करने की सोच रहे थे. श्रीसंत अपने बारे में बात करते-करते रोने भी लगे. रोते हुए श्रीसंत का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है. बाद में रोते हुए श्रीसंत को जसलीन ने संभाला. वीडियो में श्रीसंत दीपिका कक्कड़, जसलीन मथारु, मेघा धाडे और रोमिल चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं. श्रीसंत ने बताया कि वो इस मामले में दोषी नहीं हैं, उन्हें फंसाया गया.
.@sreesanth36 is about to reveal yet another gripping secret of his life! Tune in tonight at 9 PM and watch what unfolds. #BB12 #BiggBoss12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/qex02oKKgD
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 26, 2018
गौरतलब हो श्रीसंत को 2013 आईपीएल मैच के दौरान मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था. जिसके कारण बीसीसीआई ने उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि कोर्ट ने मैच फिक्सिंग के सभी आरोपों से उन्हें मुक्त कर दिया, लेकिन बीसीसीआई ने अब भी लाइफ टाइम बैन को नहीं हटाया है. श्रीसंत इसके खिलाफ लगातार फाइट कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










