ePaper

हरमनप्रीत महिला विश्व टी20 विश्व एकादश की कप्तान चुनी गयी, मिताली की अनदेखी

Updated at : 25 Nov 2018 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
हरमनप्रीत महिला विश्व टी20 विश्व एकादश की कप्तान चुनी गयी, मिताली की अनदेखी

दुबई : भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को रविवार को आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी20 एकादश का कप्तान चुना गया, जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव भी शामिल हैं. रविवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टी20 खिताब […]

विज्ञापन

दुबई : भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को रविवार को आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी20 एकादश का कप्तान चुना गया, जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव भी शामिल हैं.

रविवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टी20 खिताब जीता. अंतिम एकादश में इंग्लैंड की तीन, ऑस्ट्रेलिया की दो तथा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की भी एक एक खिलाड़ी शामिल हैं.

टीम इस प्रकार है :

एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), स्मृति मंदाना (भारत), एमी जोंस (इंग्लैंड, विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (भारत, कप्तान), डियांड्रा डोटिन (वेस्टइंडीज), जोविरया खान (पाकिस्तान), एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया), लेग कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), आन्या श्रबसोले (इंग्लैंड), क्रिस्टी गोर्डन (इंग्लैंड), पूनम यादव (भारत), 12वीं खिलाड़ी : जहनारा आलम (बांग्लादेश).

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola