टी-20 विश्व के बाद डु प्लेसिस लेंगे संन्यास

ब्रिस्बेन : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. इस चौतीस वर्षीय खिलाड़ी ने दो बार 2014 और 2016 में विश्व टी20 में अपने देश की अगुवाई की थी और वह संन्यास लेने से पहले एक और टूर्नामेंट में […]
ब्रिस्बेन : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. इस चौतीस वर्षीय खिलाड़ी ने दो बार 2014 और 2016 में विश्व टी20 में अपने देश की अगुवाई की थी और वह संन्यास लेने से पहले एक और टूर्नामेंट में खेलने के इच्छुक हैं.
डु प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले एकमात्र टी-20 से पूर्व कहा, ‘‘मैं 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप तक खेलने पर ध्यान दे रहा हूं. अभी कि मेरी सोच के हिसाब से यह यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा.”
ऑस्ट्रेलिया में 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टी20 विश्व कप खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










