आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले रिलैक्स नजर आयी टीम इंडिया, जानें क्या करते दिखे खिलाड़ी…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गयी है. टीम इंडिया यहां तीन टी-20, चार टेस्ट मैच और तीन ओडीआई मैच खेलने वाली है. 21 नवंबर को पहला टी-20 मैच होने वाला है. इस सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम इंडिया के सदस्यों ने खूब मस्ती की. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गयी है. टीम इंडिया यहां तीन टी-20, चार टेस्ट मैच और तीन ओडीआई मैच खेलने वाली है. 21 नवंबर को पहला टी-20 मैच होने वाला है. इस सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम इंडिया के सदस्यों ने खूब मस्ती की.
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की चार तसवीर ट्वीट की है, जिसमें वे काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं. कुछ खिलाड़ी मोबाइल में गेम खेल रहे हैं, तो कोई फैंस के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं, तो कोई लैपटॉप में बिजी है. विराट कोहली हाथ में काफी मग लेकर फैंस के साथ फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं.
आस्ट्रेलिया दौरे में विराट कोहली के साथ अनुष्का भी नजर आ सकती हैं. विराट कोहली ने बीसीसीआई को यह सलाह दी थी कि पूरे दौरे के लिए पत्नी को साथ रहने की इजाजत दी जाये जिसे बीसीसीआई ने मान लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










