ePaper

वेस्टइंडीज से अंतिम टी-20 मैच आज, क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, नदीम को मिल सकता है मौका

Updated at : 11 Nov 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज से अंतिम टी-20 मैच आज, क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, नदीम को मिल सकता है मौका

चेन्नई : भारत की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होनेवाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में जीत के साथ क्लीन स्वीप पर टिकी होंगी, जबकि मेजबान टीम अपनी बैंच स्ट्रैंथ को भी आजमाना चाहेगी. चेन्नई के क्रिकेट के दीवाने प्रशंसकों को हालांकि अपने पसंदीदा महेंद्र सिंह धौनी की कमी खलेगी, जो टी-20 टीम […]

विज्ञापन

चेन्नई : भारत की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होनेवाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में जीत के साथ क्लीन स्वीप पर टिकी होंगी, जबकि मेजबान टीम अपनी बैंच स्ट्रैंथ को भी आजमाना चाहेगी.

चेन्नई के क्रिकेट के दीवाने प्रशंसकों को हालांकि अपने पसंदीदा महेंद्र सिंह धौनी की कमी खलेगी, जो टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत लखनऊ में ही 2-0 की विजयी बढ़त लेने के बाद मेजबान टीम श्रेयस अय्यर, एमएस वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले मौका देना चाहेगी.

चयनकर्ताओं ने रविवार को होनेवाले मैच से तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव तथा स्पिनर कुलदीप यादव को आराम देने का फैसला किया है, जिससे कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल कर सकें. तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है.

हाल के मैचों में चेपक की पिच धीमी रही है, लेकिन रविवार के मैच के लिए तैयार की गयी पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. लखनऊ टी-20 के दौरान कप्तान रोहित शानदार लय में दिखे, लेकिन वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में निरंतरता की कमी के बावजूद अन्य बल्लेबाज उम्दा योगदान देने में विफल रहे हैं.

कप्तान के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन, लोकेश राहुल और रिषभ पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इस मैच में रन जुटाना चाहेंगे. स्थानीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कम स्कोर वाले पहले टी-20 में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी और वह घरेलू दर्शकों के सामने एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लगातार परेशान करनेवाले बुमराह व कुलदीप को आराम दिया जा सकता है.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल.

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, ओबेद मैकाय, कीमो पाल, खेरी पियरे, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, शेरफेन रदरफोर्ड और ओशाने थॉमस में से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola