ePaper

INDvsWI T-20: वेस्टइंडीज को पस्त करने के बाद रोहित शर्मा ने की शिखर-खलील की तारीफ

Updated at : 07 Nov 2018 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
INDvsWI T-20:  वेस्टइंडीज को पस्त करने के बाद रोहित शर्मा ने की शिखर-खलील की तारीफ

लखनऊ : कप्तान रोहित शर्मा ने दीवाली से पहले चौके और छक्कों से धूमधड़ाका मचाते हुए मंगलवार को यहां नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 71 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी. मैच जीतने के बाद रोहित […]

विज्ञापन

लखनऊ : कप्तान रोहित शर्मा ने दीवाली से पहले चौके और छक्कों से धूमधड़ाका मचाते हुए मंगलवार को यहां नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 71 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी. मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा जीत के बाद काफी खुश नजर आए और उन्होंने शिखर धवन और खलील अहमद की जमकर तारीफ की.

रोहित ने ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा कि खुशी है कि हमने यह मैच और सीरीज दोनों अपने कब्जे में कर लिया. शिखर धवन ने अपना स्वाभाविक खेल खेला जिसका आनंद क्रिकेट फैंस ने उठाया. उन्होंने शुरुआत में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला. हालांकि, हमनें क्रीज पर जमने के लिए थोड़ा वक्त जरूर लिया था. यहां चर्चा कर दें कि रोहित ने 61 गेंद खेले जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े और नाबाद 111 रन बनाये. यह उनके टी-20 इंटरनैशनल करियर का चौथा शतक था, जो वर्ल्ड रेकॉर्ड है.

खलील अहमद को बुमराह से पहले गेंदबाजी दिये जाने के संबंध में जब रोहित से प्रश्‍न किया गया तो उन्होंने कहा कि बुमराह हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं जिसे हम टी-20 और वनडे में अलग-अलग इस्तेमाल करते हैं. वहीं नये गेंद के साथ खलील कुछ अलग नजर आते हैं. यह टीम के लिए काफी मददगार साबित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola