विराट को धौनी की पड़ेगी जरूरत, धौनी का 2019 वर्ल्ड कप खेलना जरूरी : गावस्कर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कीपिंग ग्लव्स में माही का कोई सानी नहीं है उनका फील्डिंग जमाने का तरीका भी शानदार है मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि एमएस धौनी का 2019 विश्व कप में खेलना बेहद जरूरी है, क्योंकि विराट कोहली को उनकी जरूरत है. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के […]
विज्ञापन
कीपिंग ग्लव्स में माही का कोई सानी नहीं है
उनका फील्डिंग जमाने का तरीका भी शानदार है
मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि एमएस धौनी का 2019 विश्व कप में खेलना बेहद जरूरी है, क्योंकि विराट कोहली को उनकी जरूरत है. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सेधौनी का बल्ले के साथ प्रदर्शन बेहतर नहीं चल रहा है और कई लोगों का मानना है कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर का समय अब पूरा हो चुका है. हालांकि, विकेटकीपिंग ग्लव्स में धौनी का कोई सानी नहीं है. वह बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग करते हैं और युवा गेंदबाजों के मेंटर बने हुए हैं. उनका फील्डिंग जमाने का तरीका भी शानदार है. गावस्कर का मानना है कि बल्लेबाजी के अलावा इन सभी गुणों के चलते विश्व कप के जा रही टीम इंडिय में धौनी का कोई विकल्प नहीं हो सकता.
गावस्कर ने साथ ही कहा कि धौनी के इन गुणों से कोहली को बहुत फायदा मिलेगा. धौनी ने पिछली 13 पारियों में माही ने केवल 25 की औसत से रन बनाये हैं, जो 2004 में डेब्यू के
बाद से सबसे कम है. उनका स्ट्राइक रेट भी 71.42 का सबसे कम है. इन सभी के बावजूद गावस्कर का मानना है कि धौनी भले ही बल्ले से संघर्ष कर रहे हो, लेकिन उनमें अन्य कई गुण हैं, इसलिए उन्हें 2019 विश्व कप में जरूर खेलना चाहिए.
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स में विश्लेषण करते समय कहा : विराट को धौनी की जरूरत पड़ेगी, इसमें कोई शक नहीं. 50 ओवर के खेल में काफी समय होता है, जब आपको एमएसडी की जरूरत होती है. आपको पता है कि वह जो फील्ड की जमावट पर नजर रखते हैं, खिलाड़ियों से हिंदी में बात करके बताते हैं कि कहां और कैसी गेंद फेंकनी है. यह विराट के लिए बड़ा फायदा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










