ePaper

झारखंड रणजी टीम घोषित, इशान किशन को मिली कमान

Updated at : 31 Oct 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड रणजी टीम घोषित, इशान किशन को मिली कमान

जमशेदपुर : रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के लिए झारखंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गयी है. टीम की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को सौंपी गयी है. टीम में जमशेदपुर के इशांक जग्गी को टीम में जगह दी गयी है. साथ ही चयनकर्ताओं ने नाजिम सिद्दीकी को उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के लिए झारखंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गयी है. टीम की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को सौंपी गयी है. टीम में जमशेदपुर के इशांक जग्गी को टीम में जगह दी गयी है. साथ ही चयनकर्ताओं ने नाजिम सिद्दीकी को उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम देते हुए टीम में शामिल किया है. झारखंड की टीम में पाकुड़ के आलोक शर्मा नया चेहरे के रूप में शामिल किये गये हैं. झारखंड की टीम अपना पहला मैच एक नवंबर से असम के खिलाफ रांची में खेलेगी.

इस बार झारखंड की टीम को एलीट ग्रुप-सी में रखा गया है. झारखंड की टीम पूरे सीजन में कुल नौ मुकाबले खेलेगी. टीम : सौरभ तिवारी, जग्गी, इशान किशन (कप्तान), नाजिम सिद्दीकी, आनंद सिंह, सुमित कुमार, उत्कर्ष सिंह, आलोक शर्मा, कुमार देवब्रत, वरुण एरॉन, राहुल शुक्ला, अजय यादव, आशीष कुमार, अनुकूल राय व राहुल प्रसाद.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola