ePaper

टी-20 सीरीज से धौनी हुए बाहर, धनबाद के शहबाज नदीम अंदर

Updated at : 27 Oct 2018 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
टी-20 सीरीज से धौनी हुए बाहर, धनबाद के शहबाज नदीम अंदर

पुणे : भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनेवाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा की गयी, जिसमें महेंद्र सिंह धौनी का नाम शामिल नहीं है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होनेवाली टी-20 सीरीज के लिए […]

विज्ञापन
पुणे : भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनेवाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा की गयी, जिसमें महेंद्र सिंह धौनी का नाम शामिल नहीं है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ होनेवाली टी-20 सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली को भी आराम दिया गया है. तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. वहीं, नवंबर के आखिरी सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनेवाली सीरीज के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली टीम में वापसी करेंगे.
शुक्रवार को पुणे में चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के नेतृत्व में टीम का चयन किया गया, जिसमें रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक को धौनी पर तरजीह दी गयी.
धौनी के 93 टी-20 में 1478 रन
धौनी ने अब तक 93 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं. 93 मैच की 80 पारियों में उन्होंने 37.17 की औसत से 1487 रन बनाये हैं. उनका उच्चतम स्कोर 56 रहा है. 2006 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में टी-20 में डेब्यू किया था.
खुशी बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं – शाहबाज
नीरज अंबष्ट, धनबाद : टी-20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में नदीम ने कहा कि मैं काफी खुश हूं. इस सफलता के पीछे माता-पिता, पत्नी व झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, डीसीए के मनोज सिंह, धनबाद के मेरे पहले कोच इम्तियाज हुसैन और एसए रहमान का काफी सहयोग रहा. मेरा सपना पूरा हुआ. अपनी खुशी बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं.
धनबाद के लोगों से आग्रह है कि इसी तरह प्रार्थना करते रहें कि मैं देश के लिए अच्छा खेलूं और आगे बढ़ूं. जो खिलाड़ी उभर कर आगे नहीं आ पा रहे हैं, वे निराश नहीं हो. अंतिम समय तक प्रयास करते रहें. निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. लंबे समय तक झारखंड व इंडिया ए टीम में खेला, पर मौका नहीं मिला. लेकिन मैं निराश नहीं हुआ और लगातार खेलता रहा और आज इस मुकाम पर पहुंचा.
बना चुके हैं विश्व रिकॉर्ड
क्रिकेटर शहबाज नदीम ने धनबाद से क्रिकेट की शुरुआत की. वह रिटायर्ड डीएसपी जावेद महमूद के पुत्र हैं. झरिया की रहनेवाली शमन परवीन उनकी पत्नी है. 11 साल की उम्र में इंडिगो क्लब में उन्हें खेलने का मौका मिला. लिस्ट ए में चार साल में नदीम ने चार सौ विकेट लिये. बीसीसीआइ की ओर से दो बार बेस्ट बॉलर का अवार्ड भी ले चुके हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर दस ओवर में चार मेडन और दस रन देकर आठ विकेट हासिल कर िलस्ट ए िक्रकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाया. इसके पहले बायें हाथ के स्पिनर राहुल संघवी के नाम यह रिकार्ड था.
डीसीए ने दी बधाई
नदीम के इंडिया टीम में चयन पर डीसीए के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय सिंह, वरीय उपाध्यक्ष उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष संजीव झा, मनोज सिंह, बाला शंकर झा, ललित जगनानी, रत्नेश कुमार व एसए रहमान ने बधाई दी है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, खलील अहमद.
  • वेस्टइंडीज सीरीज में कोहली को आराम, रोहित को कमान
  • विंडीज सीरीज के लिए शाहबाज नदीम भारतीय टीम में शामिल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola