ePaper

धौनी के बचाव में उतरे विराट कोहली, कहा, बात का बतंगड़ न करें

Updated at : 20 Oct 2018 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी के बचाव में उतरे विराट कोहली, कहा, बात का बतंगड़ न करें

नयी दिल्‍ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला से पहले अपने विकेट कीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धौनी के बचाव में उतर गये हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे महेंद्र सिंह धौनी के आलोचकों को विराट कोहली ने थोड़ा संयम रखने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला से पहले अपने विकेट कीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धौनी के बचाव में उतर गये हैं.

खराब फॉर्म से जूझ रहे महेंद्र सिंह धौनी के आलोचकों को विराट कोहली ने थोड़ा संयम रखने की सलाह दी और कहा, बात का बतंगड़ करने से बचना चाहिए. धौनी की बल्लेबाजी के बारे में जब कोहली से पूछा गया कि क्या वह पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करने को तैयार है तो उन्होंने कहा, वह कहीं भी खेलने के लिये तैयार है बस लोगों को बिना बात के बतंगड़ बनाने से बचना चाहिए.

गौरतलब हो इंग्‍लैंड दौरा और उसके बाद एशिया कप में महेंद्र सिंह धौनी का बल्‍ला कुछ एक मैच को छोड़ दिया जाये तो खामोश रहा. जिसके बाद धौनी की आलोचना होने लगी. कई पूर्व क्रिकेटरों ने धौनी की जगह टीम में ऋषभ पंत को शामिल करने की मांग करने लगे. इसमें पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने सबसे पहले धौनी को आराम देने की मांग की थी और उनकी जगह पंत को टीम में शामिल करने की मांग रखी थी. उसके बाद मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी इशारों-इशारों में धौनी को अपनी बल्‍लेबाजी में सुधार करने की नसीहत दे दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola