ePaper

वेस्‍टइंडीज ने राजकोट टेस्‍ट से पहले भारत को ललकारा, कहा...

Updated at : 03 Oct 2018 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्‍टइंडीज ने राजकोट टेस्‍ट से पहले भारत को ललकारा, कहा...

राजकोट : वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम के पास भले ही भारत में ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं हो लेकिन कप्तान जासन होल्डर का मानना है कि उनकी टीम इंग्लैंड के बाद अब भारत जैसी शीर्ष टीम को भी चुनौती दे सकती है. पिछले साल लीड्स में इंग्लैंड पर यादगार जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज टीम […]

विज्ञापन

राजकोट : वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम के पास भले ही भारत में ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं हो लेकिन कप्तान जासन होल्डर का मानना है कि उनकी टीम इंग्लैंड के बाद अब भारत जैसी शीर्ष टीम को भी चुनौती दे सकती है.

पिछले साल लीड्स में इंग्लैंड पर यादगार जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज टीम ने अपनी धरती पर श्रीलंका से ड्रॉ खेला और बांग्लादेश को हराया. मौजूदा टीम में से पांच ही सदस्य भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव रखते हैं.

होल्डर ने कल से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व कहा, यह बड़ी चुनौती है और सभी इसके लिये तैयार हैं. हमने पिछले कुछ साल में शीर्ष टीमों को हराया है. हम अच्छा क्रिकेट खेलने पर फोकस करेंगे और निजी द्वंद्व में नहीं उलझेंगे.

कैरेबियाई टीम बड़ौदा में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने से पहले दुबई में एक हफ्ता अभ्यास करके आई है. होल्डर ने कहा, मैंने खिलाड़ियों से संयम के साथ खेलने को कहा है. अपना आपा नहीं खोना है और रणनीति पर अमल करना है.

वेस्टइंडीज की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी है हालांकि टीम को केमार रोच की कमी खलेगी जो अपनी नानी की मौत के कारण स्वदेश लौट गए हैं. उन्होंने कहा, मैं जब यहां आया तो पिच ढकी हुई थी लेकिन इस पर घास है. गुजरात में अभ्यास की बेहतरीन सुविधायें हैं लेकिन क्रिकेट में मैच के दिन रणनीति पर अमल करके अच्छा प्रदर्शन करना अहम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola