ePaper

इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बावजूद भारत दुनिया की नंबर एक टीम, हलके में नहीं ले रहा : वेस्‍टइंडीज

Updated at : 02 Oct 2018 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बावजूद भारत दुनिया की नंबर एक टीम, हलके में नहीं ले रहा : वेस्‍टइंडीज

राजकोट : वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत को इंग्लैंड में हुई परेशानियों पर वह ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं और तेजी से सुधार कर रही उनकी टीम दो टेस्ट मैचों की शृंखला में रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज टीम को कड़ी चुनौती देगी. लॉ ने मंगलवार को […]

विज्ञापन

राजकोट : वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत को इंग्लैंड में हुई परेशानियों पर वह ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं और तेजी से सुधार कर रही उनकी टीम दो टेस्ट मैचों की शृंखला में रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज टीम को कड़ी चुनौती देगी.

लॉ ने मंगलवार को कहा, हमने काफी बातें कर ली हैं (शृंखला से पहले). हमने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ दो घरेलू शृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया. हम भारतीय टीम के इंग्लैंड में प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं. मैंने उनके प्रदर्शन को देखा है यह 1-4 के नतीजे से कही ज्यादा करीबी शृंखला थी.

उन्होंने कहा, भारतीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है, हम आठवें स्थान पर हैं. हम उनके घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं, यह काफी बड़ी चुनौती है. यहां आने वाली ज्यादातर टीमें सफल नहीं रही हैं. हम इन तमाम चुनौतियों को समझते हैं लेकिन दूसरी तरफ हमारी टीम में सुधार हो रहा है. ला को उम्मीद है कि उनकी टीम गुरूवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

उन्होंने कहा, भारत आने से पहले हमने आठ दिन तक दुबई में अभ्यास किया. वहां दिन में तापमान 45 डिग्री तक था, इसलिए हमारे लिए गर्मी ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं है. बड़ौदा में दो दिनों का अभ्यास मैच भी हमारे लिए अच्छा रहा. बड़ौदा में हमें जैसी पिच मिली थी यह पिच भी वैसी ही दिख रही है. हमारी तैयारी अच्छी है.

क्रिकेटर से कोच बने 49 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, हमने काफी बातें कर ली लेकिन अब बातें करने का समय नहीं है. अब समय आ गया है कि खिलाड़ियों को मैदान पर प्रदर्शन करना होगा. भारत का दौरा करना दूसरी टीमों के लिए हमेशा मुश्किल होता है. हमें दुनिया को दिखाना होगा हम भी खेल सकते हैं और मौके का फायदा उठा सकते हैं.

टीम के सलामी बल्लेबाजों के बारे में पूछे जाने पर ला ने कहा, शुरुआती तीन और चार नंबर तक बल्लेबाजी करना मुश्किल काम होता है. क्रेग ब्रेथवेट और कीरेन पावेल ने कई बार एक साथ पारी की शुरुआत की है और वे अब तक सफल रहे हैं. हमने अपनी योजना तैयार रखी है और खिलाड़ियों को उसे मैदान पर दिखाना होगा.

तेज गेंदबाजी हमेशा से वेस्टइंडीज का मजबूत पक्ष रहा है लेकिन भारत के खिलाफ इंग्लैंड के मोईन अली की सफलता को देख कर ला को स्पिन गेंदबाजों से भी काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा, मोईन अली ने इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. हमारे पास भी स्पिन गेंदबाजी में जो विकल्प हैं उसका इस्तेमाल करना होगा.

रोस्टन चेज की लंबाई मोईन अली से थोड़ी ज्यादा है, वे उसी गति से गेंदबाजी करते हैं. देवेन्द्र बिशू और जोमेल वार्रिकन का भी गेंद पर अच्छा नियंत्रण है. तेज गेंदबाजी हमारा मजबूत पक्ष रहा है लेकिन स्पिनर भी अच्छा कर सकते हैं. लॉ को हालांकि लगता है विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय बल्लेबाजी को रोकना आसान नहीं होगा.

उन्होंने कहा, उन्होंने भारत के अलावा दूसरे देशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. कोहली महान बल्लेबाज है. यह किसी बड़े नाम को गेंदबाजी करने के बारे में नहीं है, यह बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के बारे में है. भारतीय बल्लेबाजी क्रम में सिर्फ वही एक बल्लेबाज नहीं है. भारत के पास विकल्प की कमी नहीं है. उनके बल्लेबाज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola