टेस्ट टीम से रोहित शर्मा बाहर, गुस्से में हरभजन सिंह, कहा- पचा नहीं पा रहा...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 10:18 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एशिया कप का खिताब भारत को दिलाने वाले रोहित शर्मा को इस जीत का अच्छे से जश्न मनाने का अवसर भी नहीं मिला था और उन्हें फिर इंडिया टीम से बाहर कर दिया गया. इस जीत के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुनी गयी लेकिन रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एशिया कप का खिताब भारत को दिलाने वाले रोहित शर्मा को इस जीत का अच्छे से जश्न मनाने का अवसर भी नहीं मिला था और उन्हें फिर इंडिया टीम से बाहर कर दिया गया. इस जीत के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुनी गयी लेकिन रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली. सेलेक्शन कमेटी के इस फैसले से गेंदबाज हरभजन सिंह उर्फ भज्जी हैरान नजर आ रहे हैं.

दो सप्ताह तक 40 डिग्री तापमान में खेलने के बाद रोहित शर्मा पहुंचे यहां

रविवार को उन्होंने मामले को लेका नाराजगी जतायी है. हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं….आखिरकार चयनकर्ता सोच क्या रहे हैं ??? किसी को कोई अंदाजा है क्या ? मैं यह पचा नहीं पा रहा हूं… कृपया कुछ आप ही जानकारी दे दें…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola