भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 में 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बढ़त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2018 4:36 PM
कोलंबो : युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की ताबड़तोड़ 57 रन की पारी के दम पर भारत ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के तीसरे मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को पांच विकेट से शिकस्त देकर 2-0 की बढ़त कायम कर ली. शृंखला का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। टास जीत […]
कोलंबो : युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की ताबड़तोड़ 57 रन की पारी के दम पर भारत ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के तीसरे मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को पांच विकेट से शिकस्त देकर 2-0 की बढ़त कायम कर ली.
शृंखला का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। टास जीत कर गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्रीलंका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन ही बनाने दिया. भारत ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. श्रीलंका के लिए शशिकला सिरिवर्धने ने 35 और नीलाक्षी डि सिल्वा ने 31 रन का योगदान दिया.
भारत की तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिये जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 19वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए दो सफलता हासिल की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शृंखला के पहले मैच में 36 की पारी खेलने वाली जेमिमा ने आज 40 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगये.
उन्होंने हरमनप्रीत (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की. पारी के 16वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों को चामरी अटापट्टू ने पवेलियन (29 रन पर दो विकेट) भेजा. इसके बाद वेदा कृष्णामूर्ति (नाबाद11) और अनुजा पाटिल (नाबाद आठ) ने 19वें ओवर में जीत की औपचारिक्ता पूरी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










