हीरो मोटोकॉर्प के ब्रांड एंबेसडर बने विराट कोहली

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले लंबे समय से भारत में खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के ब्रांड एंबेसडर बनाये गये हैं. कंपनी ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोहली नयी एक्सट्रीम प्रीमियर मोटर साइकिल के साथ अपनी इस नयी पारी […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले लंबे समय से भारत में खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के ब्रांड एंबेसडर बनाये गये हैं.
कंपनी ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोहली नयी एक्सट्रीम प्रीमियर मोटर साइकिल के साथ अपनी इस नयी पारी की शुरुआत करेंगे. हीरो मोटोकॉर्प के यहां जारी बयान में कोहली ने भी कंपनी के साथ जुड़ने पर खुशी जतायी.
भारतीय कप्तान ने कहा, हीरो मोटोकॉर्प से जुड़ना मेरे लिये खुशी की बात है. यह वास्तव में भारत का वैश्विक ब्रांड है. हीरो मोटोकॉर्प पिछले दो दशकों से खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देता रहा है और इस परिवार का हिस्सा बनना गर्व की बात है.
कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा, ब्रांड हीरो विश्वास और उत्कृष्टता का प्रतीक है-वे गुण जो वैश्विक आदर्श विराट कोहली के व्यक्तित्व से मेल खाते हैं. कोहली को इस परिवार में शामिल करना सुखद अनुभव है. मैं इस नयी पारी में उनकी सफलता की कामना करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










