ePaper

क्‍या कोहली और रोहित शर्मा के बीच बढ़ गयी हैं दूरियां, ट्विटर पर कर दिया एक-दूसरे को ''अनफॉलो''

Updated at : 05 Sep 2018 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या कोहली और रोहित शर्मा के बीच बढ़ गयी हैं दूरियां, ट्विटर पर कर दिया एक-दूसरे को ''अनफॉलो''

नयी दिल्‍ली : इंग्‍लैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद जहां एक ओर खिलाडियों को सोशल मीडिया पर लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर टीम के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. क‍प्‍तान विराट कोहली और टीम के उपकप्‍तान रोहित शर्मा के बीच अनबन की […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : इंग्‍लैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद जहां एक ओर खिलाडियों को सोशल मीडिया पर लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर टीम के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

क‍प्‍तान विराट कोहली और टीम के उपकप्‍तान रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें मीडिया में आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट की अगर मानें तो दोनों के बीच सबकुछ सामान्‍य नहीं रहा. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया में अनफॉलो कर दिया है. रोहित ने तो कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया है. मालूम हो दोनों ट्विटर और इंस्‍टाग्राम में पहले एक-दूसरे को फॉलो करते थे, लेकिन अब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. विराट कोहली ट्विटर पर जहां 52 लोगों को फॉलो करते हैं, वहीं रोहित शर्मा मात्र 46 लोगों को.

कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबर सोशल मीडिया पर भी चल रही हैं. एक यूजर्स ने तो सवाल भी कर दिया कि क्‍या अनफॉलो करने की खबर सही है या फेक है. हालांकि न तो कोहली और न ही रोहित शर्मा की ओर से यूजर्स के इस सवाल का जवाब आया है.

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा की कप्‍तान विराट कोहली से नाराजगी की वजह टेस्‍ट टीम में जगह नहीं मिलना है. रोहित शर्मा को न तो पहले तीन टेस्‍ट में टीम में शामिल किया गया और न ही आखिरी दो टेस्‍ट के लिए टीम में चुना गया. उनकी जगह पृथ्‍वी शॉ और हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया. ये तो सभी को ज्ञात है कि टीम चयन में कप्‍तान की भूमिका अहम होती है. वैसे में रोहित को टीम में जगह न मिलना नागवारा लगा हो. हालांकि रोहित शर्मा वनडे में कप्‍तान विराट कोहली के पहली पसंद हुआ करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola