कोहली को मिला जीत का तोहफा, आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर वन

Updated at : 23 Aug 2018 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली को मिला जीत का तोहफा, आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर वन

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. कोहली ने नाटिंघम में तीसरे टेस्ट में 97 और 103 रन की पारी खेली. भारत ने यह टेस्ट 203 रन से जीता. बर्मिंघम में […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

कोहली ने नाटिंघम में तीसरे टेस्ट में 97 और 103 रन की पारी खेली. भारत ने यह टेस्ट 203 रन से जीता. बर्मिंघम में पहले टेस्ट में 149 और 51 रन की पारी खेलने के बाद कोहली ने शीर्ष स्थान हासिल किया था लेकिन लार्ड्स में दूसरे टेस्ट में भारत की हार के दौरान खराब प्रदर्शन के कारण वह दूसरे स्थान पर खिसक गये लेकिन तीसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

कोहली के अब 937 अंक हैं जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 11वें सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं. रेटिंग अंक के मामले में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में डान ब्रैडमैन (961), स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), जैक होब्स (942), रिकी पोंटिंग (942), पीटर मे (941), गैरी सोबर्स, क्लाइड वालकोट, विवियन रिचर्ड्स और कुमार संगकारा (सभी 938 अंक) शामिल हैं.

चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान के साथ भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जबकि ट्रेंटब्रिज में उपयोगी योगदान के बाद अजिंक्य रहाणे (चार स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर), शिखर धवन (चार स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर) और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (आठ स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर) की रैंकिंग में सुधार हुआ है.

पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले पांड्या गेंदबाजी रैंकिंग में 23 स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 51वें स्थान पर पहुंच गये हैं. इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह भी आठ स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 37वें स्थान पर हैं.

इंग्लैंड की दूसरी पारी में 106 रन बनाने वाले जोस बटलर को बल्लेबाजी रैंकिंग में 22 स्थान का फायदा हुआ है और वह 47वें स्थान पर हैं. दूसरी पारी में नाबाद 33 रन बनाने वाले इंग्लैंड के आदिल राशिद आठ स्थान के फायदे से 116वें पायदान पर हैं.राशिद ने मैच में चार विकेट चटकाये और वह गेंदबाजी रैंकिंग में भी चार स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं. मैच में चार विकेट चटकाने वाले क्रिस वोक्स भी एक स्थान आगे बढ़कर 31वें पायदान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola