पाक के खिलाफ श्रृंखला की मेजबानी के लिये भारत सुरक्षित जगह : लक्ष्मण

Updated at : 03 Jun 2014 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
पाक के खिलाफ श्रृंखला की मेजबानी के लिये भारत सुरक्षित जगह : लक्ष्मण

मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तुलना एशेज से करते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि दोनों देशों के बीच मैचों की मेजबानी के लिये भारत सुरक्षित स्थान है. इस स्टायलिश हैदराबादी बल्लेबाज ने कहा, जब पाकिस्तान तीन वनडे और दो टी20 मैचों (2012-13) के लिये भारत आया था […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तुलना एशेज से करते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि दोनों देशों के बीच मैचों की मेजबानी के लिये भारत सुरक्षित स्थान है.

इस स्टायलिश हैदराबादी बल्लेबाज ने कहा, जब पाकिस्तान तीन वनडे और दो टी20 मैचों (2012-13) के लिये भारत आया था तो दर्शकों ने वास्तव में इसका मजा लिया. मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की परेशानी होगी. यह एशेज की तरह है और प्रत्येक एशेज तथा इंग्लैंड एवं आस्ट्रेलिया की प्रतिद्वंद्विता का इंतजार करता है. यह पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता है. उन्होंने सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों के दौरान कहा, मेरा मानना है कि भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता भी एशेज के समान ही है.

मुझे भारत की मेजबानी करने में कोई परेशानी नजर नहीं आती लेकिन मैं पाकिस्तान को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं. रमीज (राजा) इस बारे में सही जानकारी दे सकते हैं. मैं इतना जानता हूं कि जबसे श्रीलंकाई टीम पर हमला हुआ तब से अधिकतर खिलाड़ी वहां नहीं जाना चाहते. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने हालांकि सुझाव दिया कि इन दोनों देशों के बीच एशिया के किसी तटस्थ स्थान पर श्रृंखला करवाकर क्रिकेटिया रिश्तों को बहाल किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रिश्तों की शुरुआत किसी तटस्थ स्थान पर खेलकर की जा सकती है. मेरा मानना है कि पाकिस्तान से श्रृंखला के लिये यह सबसे अच्छा आइडिया हो सकता है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला होनी चाहिए क्योंकि यह खेल के लिये अच्छी बात होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola