ePaper

विराट कोहली की सफलता का श्रेय गावस्कर ने बल्ले की रफ्तार में बदलाव को दिया

Updated at : 10 Aug 2018 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली की सफलता का श्रेय गावस्कर ने बल्ले की रफ्तार में बदलाव को दिया

मुंबई : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उनकी सफलता का श्रेय बल्ले की रफ्तार में बदलाव को दिया. चार साल पहले इंग्लैंड दौरे पर नाकाम रहे कोहली ने पहले टेस्ट में शतक जमाया, हालांकि भारत को हार से नहीं […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उनकी सफलता का श्रेय बल्ले की रफ्तार में बदलाव को दिया. चार साल पहले इंग्लैंड दौरे पर नाकाम रहे कोहली ने पहले टेस्ट में शतक जमाया, हालांकि भारत को हार से नहीं बचा सके. गावस्कर ने कहा, ‘यह जबर्दस्त था. उसने बल्ले की रफ्तार में कुछ बदलाव किया है. 2014 में वह ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदें नहीं खेल पा रहा था.

उन्‍होंने कहा कि अब वह गेंद के आने का इंतजार करता है. उसने जो बदलाव किया है, मानसिक रूप से खुद को ढाला है, वह असाधारण है. यही वजह है कि वह रन बना सका है. यह मामूली सा तकनीकी बदलाव है कि वह शरीर के पास नहीं खेल रहा.’ गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड में फुटवर्क और संयम की काफी जरूरत होती है.

उन्होंने कहा, ‘वहां फुटवर्क और संयम काफी अहम है क्योंकि गेंद उछलकर आती है. हम उसकी अपेक्षा नहीं कर रहे थे क्योंकि जून जुलाई में वैसे वहां मौसम भारत जैसा ही होता है. उपमहाद्वीप के खिलाड़ियों के लिये यह आसान नहीं होता और यही वजह है कि मैं कहता रहता हूं कि हमें लाल गेंद का क्रिकेट अधिक खेलना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola