ePaper

क्रिकेट को कोहली जैसे महानायकों के साथ धौनी और द्रविड़ की भी जरूरत

Updated at : 07 Aug 2018 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट को कोहली जैसे महानायकों के साथ धौनी और द्रविड़ की भी जरूरत

लंदन : आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन का मानना है कि क्रिकेट को विराट कोहली और बेन स्टोक्स जैसे महानायकों की जरूरत है लेकिन उसे महेंद्र सिंह धौनी और राहुल द्रविड़ की भी जरूरत है ताकि ‘लकीर के सही तरफ’ रहा जा सके. एमसीसी 2018 काउड्रे लेक्चर में रिचर्डसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़ […]

विज्ञापन


लंदन :
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन का मानना है कि क्रिकेट को विराट कोहली और बेन स्टोक्स जैसे महानायकों की जरूरत है लेकिन उसे महेंद्र सिंह धौनी और राहुल द्रविड़ की भी जरूरत है ताकि ‘लकीर के सही तरफ’ रहा जा सके. एमसीसी 2018 काउड्रे लेक्चर में रिचर्डसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़ रही छींटाकशी और धोखेबाजी पर चिंता जताते हुए खिलाड़ियों और कोचों से इसे रोकने के लिए अधिक प्रयास का अनुरोध किया.

रिचर्डसन ने लेक्चर में कहा ,‘ मैदान पर क्रिकेट को महानायकों की जरूरत है . कोलिन मिलबर्न्स, फ्रेडी फ्लिंटाफ, शेन वार्न, विराट कोहली या बेन स्टोक्स जैसे लेकिन हमें फ्रेंक वारेल, महेंद्र सिंह धौनी, राहुल द्रविड़ जैसों की भी जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम सभी लकीर के सही तरफ रहें .‘ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि आईसीसी के पास सभी चुनौतियों का जवाब नहीं है लेकिन सभी मिलकर उनसे निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं .

कपिल शताब्दी में एक बार पैदा होने वाला क्रिकेटर, पांड्या से तुलना मत करो : गावस्कर

उन्होंने कहा ,‘ निजी छींटाकशी, आउट होने वाले बल्लेबाजों को फील्डरों द्वारा विदाई देना, अनावश्यक शारीरिक संपर्क, अंपायर के फैसले के खिलाफ खिलाड़ियों का नहीं खेलने की धमकी देना और गेंद से छेड़खानी . यह वह खेल नहीं है जिसे हम दुनिया के सामने रखना चाहते हैं .’ उन्होंने कहा कि आईसीसी खिलाड़ियों को खेलभावना का पालन करने का महत्व समझाने के लिये जागरूक कर रही है. रिचर्डसन ने कहा कि मेजबान टीम को द्विपक्षीय टीम में मेहमान टीम का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा ,‘ आजकल कोच या टीम मैनेजर तुरंत खिलाड़ियों का पक्ष लेकर अंपायरों पर पक्षपात का आरोप लगा देते हैं. मैच रैफरी के कमरे तक शिकायत लेकर पहुंच जाते हैं. जीतना हर टीम का लक्ष्य होता है लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं .’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola