ePaper

भारत हार गया पर कप्‍तान कोहली की बल्‍ले-बल्‍ले, कैरियर के टॉप रैंकिंग पर पहुंचे

Updated at : 18 Jul 2018 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
भारत हार गया पर कप्‍तान कोहली की बल्‍ले-बल्‍ले, कैरियर के टॉप रैंकिंग पर पहुंचे

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए करियर के सर्वश्रेष्ठ 911 अंक हासिल किए जबकि कुलदीप यादव ने छठे स्थान के साथ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बनाई. भारत को हालांकि मंगलवार रात तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए करियर के सर्वश्रेष्ठ 911 अंक हासिल किए जबकि कुलदीप यादव ने छठे स्थान के साथ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बनाई.

भारत को हालांकि मंगलवार रात तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. आईसीसी ने बयान में कहा कि कोहली ने शृंखला में 75, 45 और 71 रन की पारियां खेली जिससे उन्हें सिर्फ दो अंक मिले लेकिन यह उन्हें 911 रेटिंग अंक तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त था जो मार्च 1991 में ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स के 918 अंक के बाद किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक अंक हैं.

कुलदीप ने अपने करियर में पहली बार शीर्ष 10 गेंदबाजों में जगह बनाई. बायें हाथ के इस स्पिनर ने शृंखला में नौ विकेट चटकाए जिसमें ट्रेंटब्रिज में पहले मैच में 25 रन पर छह विकेट भी शामिल हैं. उन्हें आठ स्थान पर फायदा हुआ है जिससे वह करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं.

इसे भी पढ़ें…

इंग्लैंड से मिली हार के बाद बोले कोहली विश्वकप के लिए सीख मिली

कुलदीप शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज और पांचवें स्पिनर हैं. भारत के जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 10वें स्थान पर हैं. शीर्ष 10 में शामिल अन्य स्पिनर राशिद खान (दूसरे), इमरान ताहिर (सातवें) और आदिल राशिद (आठवें) हैं. लगातार दो शतक की बदौलत इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

रूट ने पाकिस्तान के बाबर आजम, भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और न्यूजीलैंड के रोस टेलर को पछाड़कर करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल किया. रूट ने तीन, नाबाद 113 और नाबाद 100 रन की पारियां खेलकर 34 अंक जुटाए और वह कोहली से 93 अंक पीछे हैं. इंग्लैंड के जेसन राय एक स्थान के फायदे से 19वें जबकि कप्तान इयोन मोर्गन दो स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर हैं.

इसे भी पढ़ें…

मैच खत्म होने के बाद धौनी ने अंपायर से लिया गेंद, संन्‍यास का कयास, देखें VIDEO

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट एक स्थान के फायदे से 20वें, मार्क वुड दो स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 26वें और डेविड विली 11 स्थान के फायदे से 31वें स्थान पर हैं. शीर्ष पांच ऑलराउंडरों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें बांग्लादेश के साकिब अल हसन शीर्ष पर चल रहे हैं. टीम रैंकिंग में इंग्लैंड एक अंक के फायदे से 127 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. भारत एक अंक गंवाकर 121 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola