पहला टेस्ट : वेस्टइंडीज ने पहले ही दिन बांग्लादेश को रिकार्ड 43 रन पर समेटा, रोच का ''पंच''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 4:50 PM
नार्थ साउंड : केमार रोच के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में उसके न्यूनतम स्कोर 43 रन पर समेट दिया. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 201 रन बना लिये थे. उसके पास 158 रन की बढ़त […]
नार्थ साउंड : केमार रोच के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में उसके न्यूनतम स्कोर 43 रन पर समेट दिया.
पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 201 रन बना लिये थे. उसके पास 158 रन की बढ़त है और उसके आठ विकेट बाकी है. सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए नाबाद 88 रन बना लिये हैं.
उन्होंने डेवोन स्मिथ (58) के साथ पहले विकेट के लिये 113 रन की साझेदारी की. कीरान पावेल ने 48 रन बनाये और 81 रन की साझेदारी निभाई. इससे पहले बांग्लादेशी टीम अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर और वेस्टइंडीज में किसी टीम के सबसे कम स्कोर पर सिमट गई. उसकी पूरी पारी 18.4 ओवर तक ही चली.
टेस्ट क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में इससे एक गेंद कम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 18.3 ओवर में 60 रन पर आउट हुई थी. रोच ने पहले पांच विकेट 12 गेंद और आठ रन के भीतर लिये. बांग्लादेश के लिये सिर्फ सलामी बल्लेबाज लिटन दास ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिन्होंने 25 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










