ePaper

चांदीमल ने गेंद से छेड़खानी मामले में खुद को बेकसूर बताया

Updated at : 17 Jun 2018 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
चांदीमल ने गेंद से छेड़खानी मामले में खुद को बेकसूर बताया

ग्रोस आइलेट : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने मिठाई का इस्तेमाल करके गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है. आईसीसी ने कहा कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद सुनवाई का सामना करना पड़ेगा. आईसीसी ने एक बयान में कहा , दिनेश चांदीमल ने कहा है कि वह आईसीसी की […]

विज्ञापन

ग्रोस आइलेट : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने मिठाई का इस्तेमाल करके गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है. आईसीसी ने कहा कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद सुनवाई का सामना करना पड़ेगा.

आईसीसी ने एक बयान में कहा , दिनेश चांदीमल ने कहा है कि वह आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 2 . 9 के उल्लंघन के दोषी नहीं है. मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ मौजूदा टेस्ट के बाद मामले की सुनवाई करेंगे.

मैच अधिकारियों ने शु्क्रवार के खेल के आखिरी सत्र का रिप्ले देखने के बाद चांदीमल को आरोपी ठहराया था. रिप्ले में दिखाया गया कि चांदीमल ने अपनी जेब से मिठाई निकाली और मुंह में डाली. उन्होंने गेंद पर कुछ कृत्रिम पदार्थ भी लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola