ePaper

सौरव गांगुली वर्ल्‍ड कप में करेंगे ब्राजील का समर्थन, लेकिन देखना चाहते हैं मेस्सी का जादू

Updated at : 09 Jun 2018 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
सौरव गांगुली वर्ल्‍ड कप में करेंगे ब्राजील का समर्थन, लेकिन देखना चाहते हैं मेस्सी का जादू

कोलकाता : फुटबॉल के मुरीद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के फुटबॉलप्रेमियों की तरह अपनी पसंदीदा टीम ब्राजील का समर्थन करेंगे लेकिन वह लियोनेल मेस्सी का कलात्मक खेल भी देखना चाहते हैं. गांगुली ने कहा , मैं मेस्सी का जादू देखना चाहता हूं. उसने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है. उसके […]

विज्ञापन

कोलकाता : फुटबॉल के मुरीद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के फुटबॉलप्रेमियों की तरह अपनी पसंदीदा टीम ब्राजील का समर्थन करेंगे लेकिन वह लियोनेल मेस्सी का कलात्मक खेल भी देखना चाहते हैं.

गांगुली ने कहा , मैं मेस्सी का जादू देखना चाहता हूं. उसने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है. उसके लिये यह बड़ा विश्व होगा. उन्होंने कहा कि रूस में विश्व कप में ब्राजील , अर्जेंटीना और जर्मनी पर नजरें होंगी. उन्होंने श्रीलंका दौरे पर जा रही भारत की अंडर 19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर को भी शुभकामना दी.

उन्होंने कहा , मैनें उसे खेलते नहीं देखा. उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा. गांगुली ने यह भी कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड में शृंखला जीतने की प्रबल दावेदार है.

उन्होंने कहा , मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में जीतेगी. दक्षिण अफ्रीका में जिस तरह वनडे शृंखला में प्रदर्शन रहा, यदि उसे दोहरा सकें तो जीत तय है. भारत को तीन जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट खेलने है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola