ePaper

श्रीलंका की मैच फिक्सिंग के खिलाफ कड़े कानून बनाने की योजना

Updated at : 07 Jun 2018 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका की मैच फिक्सिंग के खिलाफ कड़े कानून बनाने की योजना

कोलंबो : श्रीलंका के खेल मंत्री फेजर मुस्तफा ने कहा कि क्रिकेट में वैश्विक भ्रष्टाचार का एक टीवी डाक्यूमेंट्री में खुलासा किये जाने के बाद उनका देश मैच फिक्सिंग से निपटने के लिए कड़े कानून बनाएगा और विशेष पुलिस शाखा का गठन करेगा. मुस्तफा ने कहा कि मौजूदा कानून मैच फिक्सिंग और अल जजीरा की […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के खेल मंत्री फेजर मुस्तफा ने कहा कि क्रिकेट में वैश्विक भ्रष्टाचार का एक टीवी डाक्यूमेंट्री में खुलासा किये जाने के बाद उनका देश मैच फिक्सिंग से निपटने के लिए कड़े कानून बनाएगा और विशेष पुलिस शाखा का गठन करेगा.

मुस्तफा ने कहा कि मौजूदा कानून मैच फिक्सिंग और अल जजीरा की डाक्यूमेंट्री में दिखाए गए धोखाधड़ी के अन्य प्रारुपों से निपटने के लिए अपर्याप्त हैं.

मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका के तीन अधिकारियों के स्टिंग आपरेशन में भ्रष्टाचार के लिए राजी होने के बाद उन्हें इसके खिलाफ कानून बनाने की सलाह दी है.

दुबई में आईसीसी से बातचीत के बाद स्वदेश लौटने पर मुस्तफा ने कोलंबो में कहा , मैं इसके लिए नये कानून का मसौदा तैयार करा रहा हूं और प्रस्तावित विधेयक को लागू करने के लिए विशेष पुलिस शाखा का प्रस्ताव भी दूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola