आईसीसी विश्व एकादश में पंड्या की जगह शमी, पाकिस्‍तान से अफरीदी-शोएब टीम में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2018 7:09 PM

विज्ञापन

दुबई : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीमार हार्दिक पंड्या की जगह विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है जो 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ लार्ड्स में टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है. इस मैच से होने […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीमार हार्दिक पंड्या की जगह विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है जो 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ लार्ड्स में टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी.

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है. इस मैच से होने वाली कमाई का उपयोग वेस्टइंडीज में पिछले साल तूफान से क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा.

शमी को पंड्या की जगह टीम में लिया गया है जो वायरल संक्रमण के कारण हट गये थे. दिनेश कार्तिक भारत के अन्य खिलाड़ी जिन्हें विश्व एकादश में शामिल किया गया है। इस टीम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के दो-दो तथा अफगानिस्तान , बांग्लादेश , नेपाल और श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी शामिल किया गया है. राशिद इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में रखा गया है. टीम की अगुवाई इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन करेंगे.

आईसीसी विश्व एकादश टीम इस प्रकार है : इयोन मोर्गन (कप्तान) (इंग्लैंड), शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिचाने (नेपाल), मिशेल मैकलेनगन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), तिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रोन्ची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत).

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola