ePaper

सुनील गावस्कर ने क्लब क्रिकेट को खेल की ‘ जान '' बताया

Updated at : 26 May 2018 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
सुनील गावस्कर ने क्लब क्रिकेट को खेल की ‘ जान '' बताया

मुंबई : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने खुद का उदाहरण देते हुए क्लब क्रिकेट की अहमियत पर जोर दिया और इसे खेल की ‘ जान ‘ करार दिया. गावस्कर ने मुंबई के मांटुंगा में दादर पारसी जोरास्ट्रियन क्रिकेट क्लब के हेमंत वाइगांकर स्टडी रूम के उद्घाटन के बाद कहा , क्लब क्रिकेट खेल की जान […]

विज्ञापन

मुंबई : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने खुद का उदाहरण देते हुए क्लब क्रिकेट की अहमियत पर जोर दिया और इसे खेल की ‘ जान ‘ करार दिया.

गावस्कर ने मुंबई के मांटुंगा में दादर पारसी जोरास्ट्रियन क्रिकेट क्लब के हेमंत वाइगांकर स्टडी रूम के उद्घाटन के बाद कहा , क्लब क्रिकेट खेल की जान है और हर कोई क्लब क्रिकेट से ही आगे बढ़ा है.

गावस्कर क्लब दादर यूनियन के लिये खेलते थे. उन्होंने इसी परिसर में इस मौके पर उपस्थित उदीयमान क्रिकेटरों के समूह को संबोधित करते हुए कहा , आज जब क्रिकेटर किसी बड़े मुकाम पर पहुंच जाते हैं तो यह सिर्फ क्लब क्रिकेट की वजह से होता है.

अगर क्लब क्रिकेट नहीं होता तो खिलाड़ी इतना बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पायेगा. हम सभी ने इसी तरह शुरुआत की है. उन्होंने युवा क्रिकेटरों को खेल भावना के अंतर्गत खेलने की सलाह भी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola