जुलाई में घरेलू क्रिकेट से वापसी कर सकते हैं वार्नर और बैनक्राफ्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2018 2:11 PM
मेलबर्न : गेंद से छेड़छाड़ के मामले में प्रतिबंध झेल रहे आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट जुलाई में एक स्थानीय लीग से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार वार्नर और बैनक्राफ्ट नार्दन टेरिटरी की सीमित ओवरों की ‘स्ट्राइक लीग’ में खेलने पर विचार कर रहे हैं. वार्नर और बैनक्राफ्ट […]
मेलबर्न : गेंद से छेड़छाड़ के मामले में प्रतिबंध झेल रहे आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट जुलाई में एक स्थानीय लीग से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार वार्नर और बैनक्राफ्ट नार्दन टेरिटरी की सीमित ओवरों की ‘स्ट्राइक लीग’ में खेलने पर विचार कर रहे हैं.
वार्नर और बैनक्राफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण क्रमश: एक साल और नौ महीने का प्रतिबंध लगा है लेकिन यह क्लब क्रिकेट पर लागू नहीं है. नार्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के प्रमुख जोएल मॉरीसन ने आस्ट्रेलियाई ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन से कहा कि ये दोनों खिलाड़ी स्थानीय स्ट्राइक लीग में खेल सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये यह शानदार अवसर होगा कि बैनक्राफ्ट और वार्नर जैसे खिलाड़ी स्थानीय क्रिकेटरों में अपना अनुभव बांटने के लिये उपलब्ध रहेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










