महेंद्र सिंह धौनी ने आम्रपाली ग्रुप पर किया 150 करोड़ का दावा, वसूली के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रियल स्टेट के कारोबारी ग्रुप आम्रपाली से 150 करोड़ रुपये की मांग की है. धौनी का दावा है कि जब वे इस ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे तो उन्होंने 150 करोड़ का भुगतान नहीं किया था. गौरतलब है कि वर्ष 2016 में […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रियल स्टेट के कारोबारी ग्रुप आम्रपाली से 150 करोड़ रुपये की मांग की है. धौनी का दावा है कि जब वे इस ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे तो उन्होंने 150 करोड़ का भुगतान नहीं किया था. गौरतलब है कि वर्ष 2016 में धौनी ने आम्रपाली का साथ छोड़ दिया था, क्योंकि आम्रपाली ग्रुप पर कई ग्राहकों ने आरोप लगाया था कि वह अपने प्रोजेक्ट पूरे नहीं कर रही और लोगों को धोखा दे रही है.
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से मासिक खर्च मांगा दस लाख रुपये , वकील ने कहा, पत्नी- बच्चों की देखभाल उसकी ड्यूटी
इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी खबर के अनुसार आज के समय यह रियल स्टेट फर्म गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है और अपने कई प्रोजेक्ट को पूरा करने में भी असमर्थ है. धौनी के बिजनेस इंटरेस्ट का काम करने वाली कंपनी रीति स्पोर्ट्स ने दिल्ली हाईकोर्ट में पैसे की वसूली के लिए रिकवरी सूट फाइल किया है.
याचिका में कहा गया है कि ग्रुप ने धौनी को ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों के लिए भुगतान नहीं किया. धौनी ने आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर के रूप में 6-7 साल तक काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




