आईपीएल : CSK के लिए नयी भूमिका में नजर आयेंगे धौनी, कोच फ्लेमिंग में दिये संकेत

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आगामी आईपीएल में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करके बल्लेबाज के रूप में अधिक बड़ी भूमिका निभाएंगे. धौनी के संभावित बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछने पर फ्लेमिंग ने कहा, धौनी ऊपरी क्रम में खेलेगा. यह मैच स्थिति पर भी […]
चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आगामी आईपीएल में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करके बल्लेबाज के रूप में अधिक बड़ी भूमिका निभाएंगे.
धौनी के संभावित बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछने पर फ्लेमिंग ने कहा, धौनी ऊपरी क्रम में खेलेगा. यह मैच स्थिति पर भी निर्भर करेगा. निश्चित तौर पर वह बल्लेबाज के रूप में अधिक बड़ी भूमिका निभाएगा.
उन्होंने कहा, हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं, केदार जाधव, अंबाती रायुडू. जडेजा, ब्रावो, हरभजन भी योजना में फिट बैठते हैं, कर्ण शर्मा, ये सभी बल्लेबाजी कर सकते हैं. हमारी टीम को देखें तो कई तरह के कौशल वाले खिलाड़ी हैं. काफी विकल्प उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




