एक्सीडेंट में घायल हुए मोहम्मद शमी, तो दर्द से तड़प उठी हसीन जहां, मिलने के लिए हुई रवाना

कोलकाता : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच दुरियां खत्म होती नजर आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो सड़क दुर्घटना में घायल शमी से मिलने के लिए बेताब हैं. हसीन अपने पति से मिलने और उनके सेहत की जानकारी लेने के लिए कोलकाता से दिल्ली के […]
कोलकाता : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच दुरियां खत्म होती नजर आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो सड़क दुर्घटना में घायल शमी से मिलने के लिए बेताब हैं. हसीन अपने पति से मिलने और उनके सेहत की जानकारी लेने के लिए कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं.
कोलकाता एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत भी की. उन्होंने कहा, मेरी लड़ाई उन्होंने जो मेरे साथ किया है, उसके खिलाफ है. लेकिन मैं शारीरिक रूप से उन्हें घायल होते हुए नहीं देखना चाहती. वह भले ही पत्नी के रूप में मुझे नहीं चाहते हों. लेकिन मैं अब भी उन्हें प्यार करती हूं क्योंकि वह मेरे पति हैं. उन्होंने कहा, मैं अल्लाह से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करूंगी.
* हसीन के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया शमी ने
* सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए शमी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




