ePaper

बेदी ने बॉल टेंपरिंग मामले को आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदी बताया

Updated at : 25 Mar 2018 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
बेदी ने बॉल टेंपरिंग मामले को आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदी बताया

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटरों से जुड़े गेंद से छेड़खानी विवाद को आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदियों में से एक बताते हुए खिलाड़ियों को खेल को संकट में डालने के लिये कसूरवार ठहराया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिये स्टीव स्मिथ और डेविड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटरों से जुड़े गेंद से छेड़खानी विवाद को आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदियों में से एक बताते हुए खिलाड़ियों को खेल को संकट में डालने के लिये कसूरवार ठहराया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिये स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को कप्तानी और उपकप्तानी से हटा दिया गया है. बेदी ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि गलती हुई है और इसके लिये खिलाड़ी जिम्मेदार हैं. कप्तान ने इसे स्वीकार कर लिया है और शीर्ष प्रबंधन ने भी. यह एक या दो खिलाड़ियों का काम नहीं है. मेरे ख्याल से यह आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है.

इसे भी पढ़ें….

बॉल टेंपरिंग : स्मिथ एक टेस्ट के लिये निलंबित, बेनक्राफ्ट पर 75 प्रतिशत जुर्माना और 3 डिमेरिट अंक

बेदी ने कहा कि युवाओं को सही संदेश देने की जरूरत है. उन्होंने कहा, कड़ी सजा की कोई सीमा नहीं होनी चाहिये. हम युवाओ को गुमराह करते हैं. हर कीमत पर जीतने का रवैया गलत है. जीतना अहम है लेकिन सही तरीके से जीतने का संदेश देना चाहिये.

इसे भी पढ़ें….

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने की गेंद छेड़छाड़ प्रकरण की निंदा, बताया खेल के लिए ‘काला दिन’

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि आईसीसी को देखना है कि खेल किस दिशा में जा रहा है. उन्होंने कहा, यदि कोई गेंद को चकता रहा है तो उसमें बदलाव भी कर रहा है. अभी देखना होगा कि नियम क्या कहते हैं क्योंकि मैने घटना देखी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola